Site icon Khabribox

अमेरिका के आंगन में बने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मंदिर अक्षरधाम का हुआ भव्य प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव, इस दिन भक्तों के लिए खुलेगा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका में न्‍यू जर्सी के रॉबिन्सविले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर बना है।

बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और भक्त रहें उपस्थित

यह अक्षरधाम मंदिर है। इस मन्दिर का 08 अक्टूबर को भव्‍य प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव संपन्‍न हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएपीएस के प्रकट आध्यात्मिक गुरु, परम पूज्य महंतस्वामी महाराज ने बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर को विश्वकल्याण के लिए लोकार्पित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और भक्त उपस्थित रहे।

18 अक्टूबर को सभी के लिए खुलेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि अक्षरधाम 18 अक्टूबर, 2023 को सभी के लिए खुलेगा। इस दिन रह भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।

Exit mobile version