भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इन्हें मिलेगा मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत एनसीसी के सी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। जो बिना लिखित परीक्षा दिए सीधे लेफ्टिनेंट की रैंक हासिल कर सकते हैं। इस भर्ती में पुरुषों के लिए 70 और महिलाओं के लिए 6 पद उपलब्ध हैं। चयन के लिए आयु सीमा 19 से 25 साल है। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एनसीसी ‘C’ प्रमाणपत्र की ग्रेडिंग और ग्रेजुएशन के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद SSB इंटरव्यू लिया जाएगा। चयनित कैडेट्स को 49 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी।
होगी यह ट्रेंनिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेनिंग पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस साल तक भारतीय सेना में सेवाएं देनी होंगी। प्री-कमीशन ट्रेनिंग चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित होगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस मैनेजमेंट और स्ट्रेटेजिक स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा मिलेगा।