Site icon Khabribox

शानदार अवसर, UNESCO ने छात्रों के लिए शुरू किया इंटर्नशिप प्रोग्राम, जानें कौन कर सकता है आवेदन

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की ओर से छात्रों के लिए इंटर्नशिप की शुरुआत की गई है।

यह होगा अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी यूनेस्को की इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। यूनेस्को की इस इंटर्नशिप में शामिल होकर छात्रों को तकनीकी कौशल विकसित करने के साथ-साथ व्यावहारिक दुनिया में काम करने और एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाने का अवसर मिलेगा। यूनेस्को की इस इंटर्नशिप में शामिल होने के लिए उम्मीदवार वर्तमान में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी डिग्री में नामांकित होने चाहिए। या फिर उम्मीदवारों ने इंटर्नशिप की अवधि से 12 माह पहले स्नातकोत्तर या पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हुई होनी चाहिए।

यह शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनेस्को की ओर से छात्रों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप में न्यूट्रल साइंस सेक्टर, सोशल और ह्यूमन साइंस, अफ्रीका और बाहरी संबंध, डिजिटल बिजनेस सॉल्यूशन, शिक्षा क्षेत्र, संचार और सूचना क्षेत्र, सांस्कृतिक क्षेत्र, मानव संसाधन प्रबंधन ब्यूरो
संचार और सार्वजनिक जुड़ाव शामिल हैं।

Exit mobile version