Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, योनेक्स सनराइज 22 वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते हैं।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में योनेक्स सनराइज 22 वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित हुई। 24 से 28 जुलाई तक यह प्रतियोगिता हुई। जिसमें अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

इस प्रतियोगिता में मैन डबल्स में ध्रुव रावत और शशांक क्षेत्री विजेता रहे। मिक्स डबल्स में ध्रुव रावत मनसा रावत विजेता, महिला डबल्स में मनसा रावत और गायत्री रावत, अंडर-19 मिक्स डबल्स में सिद्धार्थ रावत व गायत्री रावत उप विजेता रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी खिलाड़ियों को अल्मोड़ा बैडमिंटन सम्मानित करेगा।

Exit mobile version