Site icon Khabribox

GST: गरीब की जेब पर फिर पड़ी महंगाई की मार, रेडीमेड कपड़ों पर 5 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हुई जीएसटी दरें

बढ़ती महंगाई से आम जनता को एक बार फिर झटका लगा है। गरीब की जेब का भार एक बार फिर बढ़ गया है। पेट्रोल-डीजल और राशन के बाद, अब रेडिमेड कपड़े, टेक्सटाइल और फुटवियर भी महंगा होने जा रहा है। सरकार ने रेडिमेड कपड़ों, टेक्सटाइल और फुटवियर जैसे फिनिस्ड प्रोडक्टर पर 5 फीसदी से बढ़ाकर जीएसटी दरें 12 फीसदी कर दी है।

नई दरें जनवरी 2022 से होंगी लागू

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (CBIC) ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडिमेड कपड़ों, टेक्सटाइल और फुटवियर जैसे फिनिस्ड प्रोडक्टर पर 5 फीसदी से बढ़ाकर जीएसटी दरें 12 फीसदी कर दी गई है। नई दरें जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगी। यह दरें किसी भी मूल्य के बने बनाए कपड़े 12 फीसदी होंगी। जबकि इसके पहले 1000 रुपये से ज्यादा मूल्य के कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाता था।

Exit mobile version