Site icon Khabribox

गुरु ने रिश्तों को किया तार-तार, छात्राओं को भेजता था अश्लील मैसेज

राजस्थान के जयपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है । दरअसल एक अय्याश टीचर ने 10 से अधिक छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे । जिससे छात्राएं काफी परेशान हो गयी। सभी छात्राओं ने मिलकर टीचर के खिलाफ कैंपेन शुरू किया ।

यह था मामला

आरोपित निखिल जोस सी-स्कीम और भांकरोटा में एनसीसी श़िक्षक तैनात है । स्कूल में ऑनलाइन क्लास के लिए वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए थे ।  श़िक्षक ग्रुप से ही स्टूडेंट के नंबर लेकर प्राइवेट चैटिंग करने की कोशिश करने लगा ।  शुरुआत में जब स्टूडेंट ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया । तो  श़िक्षक ने शराब पीने के लिए होटल में मिलने का ऑफर किया ।  स्कूल की कई गर्ल्स स्टूडेंट्स को भी रात 10 बजे के आसपास अश्लील मैसेज भेजे ।  उन्हें स्कूल से बाहर होमवर्क के बहाने मिलने के लिए भी बुलाया ।

पास आऊट गर्ल्स ने मिलकर चलाया कैंपेन

स्कूल से पास आउट गर्ल्स को जब इसकी जानकारी मिली,तो उन्होंने शिक्षक के खिलाफ ऑनलाइन कैंपेन चलाया ।इसके लिए इंस्टाग्राम में एक वीडियो अपलोड किया गया । इसमें दावा किया गया है कि श़िक्षक निखिल जोस ने कई गर्ल स्टूडेंट्स के साथ अश्लील हरकत की है । वहीं पुलिस ने जानकारी दी   है की इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सेंट जेवियर्स स्कूल के टीचर निखिल जोस निवासी स्वेज फार्म राम नगर विस्तार को आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है । वहीं, आरोपी शिक्षक के मोबाइल से पुलिस को स्क्रीन शॉट भी मिले हैं   ।

Exit mobile version