Site icon Khabribox

हल्द्वानी: छात्र की कार से टकराकर घायल हुए 05 लोग, गिल्ट में उठाया यह खौफनाक कदम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

कार से टक्कर हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान नैनीताल के तल्लीताल निवासी देवदर्श शाह पुत्र एमटी शाह के रूप में हुई है। जो नैनीताल में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता अमेरिका में मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को देवदर्श दमुवाढूंगा में अपने दादा-दादी से मिलने आया था। यहां आने के बाद वह कार लेकर निकल गया। नैनीताल रोड में रात करीब आठ बजे कार से 05 लोगों को टक्कर लग गयी। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

छात्र ने की आत्महत्या

इस घटना पर लोगों ने उसका पीछा किया, जिससे घबराकर देवदर्श कार को देवाशीष होटल के पास छोड़कर भाग गया। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। शनिवार की सुबह देवदर्श के मामा ने कमरे का दरवाजा खोला तो देवदर्श फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट नहीं मिला

इस संबंध में चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने बताया कि दुर्घटना के बाद छात्र घबरा गया था। बताया कि छात्र के बारे में पहले पता चलता कि वह दमुवाढूंगा में है तो उसे घर पहुंचकर समझा दिया जाता, क्योंकि मामला निपटा दिया था। मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच हो रहीं हैं।

Exit mobile version