Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में 15 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग पर दी जाएगी जानकारी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग पर 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यशाला बीते कल गुरुवार से शुरू की गई। इस कार्यशाला में प्रथम तकनीकी सत्र में मनोज तिवारी ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग में प्रयुक्त होने वाली डिवाइस और उसकी कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी। द्वितीय तकनीकी सत्र में करन पवार ने इनपुट, आउटपुट डिवाइस और कंप्यूटर हार्डवेयर के विभिन्न कंपोनेंट्स की जानकारी देते हुए कार्यप्रणाली से अवगत कराया। यह कार्यशाला महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग सेल और इएसटीसी कानिया रामनगर की ओर से आयोजित कराई जा रही है।

Exit mobile version