Site icon Khabribox

हल्द्वानी: 20वें ऑल उत्तराखंड क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन, सभी जिलों की बार एसोसिएशनों की 50 टीमें करेंगी प्रतिभाग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल की तरफ से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है।

नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति करेंगे उद्घाटन

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में 20वें ऑल उत्तराखंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 दिसंबर से प्रस्तावित है। इस 12 दिवसीय टूर्नामेंट में प्रदेश के सभी जिलों की बार एसोसिएशनों की 50 टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि ऑल उत्तराखंड बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 का उद्घाटन 20 दिसंबर की सुबह गौलापार, हल्द्वानी के एमएस ग्राउंड में नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित बतौर मुख्य अतिथि करेंगे।

Exit mobile version