हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में गौलापार स्टेडियम के मानसखंड खेल परिसर में 20वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शनिवार को समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 19 और बालक वर्ग की 22 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का समापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम विजयी रहीं। बालिका कैडेट टीम एपी वर्ग में हरियाणा की खुशी, अंशिका राणा, आंचल सिंह और पावनी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग में भी हरियाणा का दबदबा रहा। जितेश, अश्विन कुमार, सक्षम और आर्यन यादव ने स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ की टीम रजत पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र की टीम कांस्य पदक पाकर तीसरे स्थान पर रही। श महाराष्ट्र की टीम ने रजत और उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड की टीम बालिका वर्ग में 13वें और बालक वर्ग में नौवें स्थान पर रही। समापन समारोह में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।