Site icon Khabribox

हल्द्वानी: चावल, तेल की चोरी करने वाला 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने चावल, तेल चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है । जिस आधार पर थाना हाजा पर दि0 06.03.22 को  मुकदमा FIR NO:-
126/22 धारा 380/411 भादवि   पंजीकृत किया गया ।

11 फरवरी को मामला दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिनांक 11.02.22 को वादी द्वारा मुकदमा लिखवाया गया कि उनकी दुकान के बाहर से  अभियुक्त द्वारा 04 टिन रिफाइन्ड तेल दो कट्टा अंगूरी चावल, व दो पेटी रिफाईन्ड सोयाबीन तेल के चोरी की गयी थी जिस आधार पर थाना हाजा पर दि0 06.03.22 को  मुकदमा FIR NO:-
126/22 धारा 380/411 भादवि   पंजीकृत किया गया । घटना की सूचना प्राप्त होते ही  श्री हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशानुसार श्री हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया ।

अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 06.03.22 को पुलिस टीम द्वारा  चोरी की घटना में लिप्त अभियुक्त भरत कश्यप पुत्र राम सिंह नि0 जीतपुर नेगी निकट जंगलात चौकी के पास हल्द्वानी नैनीताल उम्र 21 वर्ष को फायर स्टेशन से पहले रोड के पास से मय माल मुकदमाती सहित गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 02 कट्टे चावल, 01 तेल का टिन व 12 पैकेट रिफाईण्ड तेल बरामद किया गया है  ।

पुलिस_टीम

1.श्री हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- उ0नि0 विजयपाल सिंह
3.एचसीपी कुशल सिंह नगरकोटी
4. कानि0 घनश्याम आर्या

Exit mobile version