Site icon Khabribox

हल्द्वानी: झूला झूलते 5 वर्षीय बच्चे की गले में रस्सी फंसने से हुई मौत

हल्द्वानी के इंदिरानगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आयी है । इंदिरानगर के नूरी मस्जिद के सामने एक बड़ा हादसा हो गया । घटना बुधवार सुबह की है 5 वर्षीय बच्चे की गर्दन में रस्सी फंसने से मौत हो गयी ।

अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था झूला

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है । 5 वर्षीय अरमान अपने भाई के साथ छत में अपने छोटे भाई फैजान के साथ झूला झूल रहा था । बच्चे की माँ जीनत इस बीच पास में दुकान पर सामान लेने गई थी । जब वह घर पहुंची और छत में कपडे सुखाने के लिए गयी तो  बेटे की गर्दन झूले के रस्सी में फंसी देख उसके होश उड़ गए । उसने तुरंत वो रस्सी काटी पर बच्चा बेहोश पड़ गया था । चीख पुकार पर पहुंचे पडोसी बच्चे को एसटीएच ले गए । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

नहीं हुआ पोस्टमार्टम

बच्चे के परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने चाहते थे । उनके अनुरोध पर बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं किया गया  । पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी बच्चे के पिता फईम को लेकर डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट के पास गए। इसके बाद डीएम ने पंचायतनामा कर शव परिजनों को सौंपने के निर्देश पुलिस को दिए।

Exit mobile version