Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एसओजी टीम समेत 9 दारोगा और 2 इंस्पेक्टरों का तबादला, एसएसपी ने जारी की सूची

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने एसओजी टीम समेत 9 दरोगा व 2 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है।

जारी की सूची

जिसकी सूची जारी की है। इसमें इंस्पेक्टर उमेश कुमार मलिक को प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी साईबर सेल, इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को प्रभारी साईबर सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली, उपनिरीक्षक प्रमोद पाठक को थानाध्यक्ष काठगोदाम से थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक विमल कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना लालकुआं से थानाध्यक्ष काठगोदाम, उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोरा को थानाध्यक्ष मुखानी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी को प्रभारी एसओजी से थाना काठगोदाम, उपनिरीक्षक मनोज सिंह नयाल को थानाध्यक्ष बेतालघाट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर, उपनिरीक्षक महेश चन्द्र जोशी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर से थानाध्यक्ष बेतालघाट, उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना भवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना लालकुआं बनाया गया है। इसके अलावा एसओजी से सिपाही अशोक सिंह रावत को थाना काठगोदाम, सिपाही भानु प्रताप ओली को थाना भवाली, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह को थाना लालकुआं, हेड कानि कांस्टेबल कुन्दन सिंह को थाना मल्लीताल, सिपाही दिनेश नगरकोटी को थाना मुक्तेश्वर, सिपाही अनिल गिरी को थाना हल्द्वानी भेजा गया है।

Exit mobile version