Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ढाई लाख रुपए में बिक गया गजक का डब्बा, जानें फिर क्यों लेनी पड़ी पुलिस की मदद

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नवाबी रोड के जगदंबा नगर स्थित गजक भंडार के स्वामी ने गजक के डिब्बे में पैसे संभाल कर रखे थे, जो‌ गलती से गजक समझकर बेच दिया।

पुलिस ने लौटाया डिब्बा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गजक दुकान स्वामी खीम चंद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय भोजन के लिए अपने घर चले गए। तभी एक महिला गजक का आर्डर देने के लिए दुकान पर आई, जिस पर दुकान में आर्डर लेने वाले कर्मचारी ने गलती से गजक के आर्डर में ही रुपये से भरे हुए डब्बे को भी महिला को दे दिया। घर पंहुचकर उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी में महिला की गाड़ी के बारे में जानकारी ली और पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी टीम ने संबंधित गाड़ी की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आर्डर लेने वाली कुसुमखेड़ा निवासी महिला से संपर्क किया और रुपयों से भरा डिब्बा बरामद किया। महिला ने डिब्बा खोलकर नहीं देखा था। वहीं महिला को भी धन्यवाद किया गया। पुलिस से रुपये वापस पाकर मिष्ठान भंडार के स्वामी ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

रहें शामिल

वहीं टीम में सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी जितेंद्र, आराधना, निहाल उपाध्याय, राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

Exit mobile version