Site icon Khabribox

हल्द्वानी: “एक दीया शहीदों के नाम”: हल्द्वानी में संस्था ने बांटे 51 हजार मिट्टी के दीये, दीपावली की पूर्व संध्या पर सैनिकों को दी खास श्रद्धांजलि

​हल्द्वानी: दीपावली के पावन पर्व पर ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था द्वारा भारतीय सेना के अमर जवानों के सम्मान में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में हल्द्वानी के कालाढूंगी चौराहे पर एक निःशुल्क स्टॉल लगाया गया, जहां से आम जनमानस को 51 हजार मिट्टी के दीये और बत्ती के पैकेट वितरित किए गए।‌ इस दौरान संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश और देशवासियों की रक्षा करते हैं। वे हजारों फीट की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड और कठिन परिस्थितियों में दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी नजर रखते हैं, तभी जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं और सभी त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मना पाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के इस सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी उद्देश्य के तहत संस्था द्वारा ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के तहत 51 हजार दीये बांटे जा रहे हैं, ताकि लोग दीपावली पर शहीदों के नाम का दीया जलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें।

​रहें उपस्थित

दीया और बत्ती वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा पाण्डेय, नवल आर्या, प्रशांत गुप्ता, सूरज मिस्त्री, मनीषा आर्या, वर्तिका जोशी, मनीष साहू, वंश प्रजापति, सुशील राय, सूरज कुम्हार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version