Site icon Khabribox

हल्द्वानी: लालकुआं थाने में तैनात महिला दरोगा पर गिरी गाज, प्रतिवादी को लाभ पहुँचाने का आरोप, किया निलंबित

हल्द्वानी: हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़ी कार्रवाई की है।

एसएसपी की कार्यवाही

एसएसपी ने लालकुआं थाने की महिला दरोगा अंजू नेगी को निलंबित किया है। दुष्कर्म की विवेचना में प्रतिवादी को लाभ पहुंचाने पर महिला एसआई को निलंबित किया। पुलिस के मुताबिक अक्टूबर 2025 में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का लालकुआ थाने में मुकदमा दर्ज है। प्रतिवादी भगवत सरण को एसआई अंजू नेगी लाभ पंहुचा रही थी। एसएसपी ने कहा महिला सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस बेहद गंभीर है। कहा कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में लापरवाही मिली तो कार्यवाही तय है।

Exit mobile version