हल्द्वानी: ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना’ (DDU-GKY) के अंतर्गत हल्द्वानी के युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।
निशुल्क प्रशिक्षण
इस योजना के तहत क्षेत्र के युवाओं को होटल मैनेजमेंट कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत युवाओं को ‘गेस्ट सर्विस एसोसिएट’ जॉब रोल के लिए तैयार किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को होटल इंडस्ट्री से जुड़े व्यावहारिक गुर सिखाए जाएंगे, जिससे वे इस क्षेत्र में अपना शानदार करियर बना सकें।
• निःशुल्क प्रवेश एवं संपूर्ण प्रशिक्षण
• प्रशिक्षण के दौरान रहने के लिए निःशुल्क हॉस्टल सुविधा
• निःशुल्क ड्रेस एवं किताबें
• निःशुल्क काउंसलिंग और सर्टिफिकेट कोर्स
• अतिरिक्त लाभ के तौर पर कंप्यूटर क्लासेज, सॉफ्ट स्किल और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की विशेष सुविधा।
• पता: पंकज टॉवर, इंडियन पेट्रोल पंप के पास, काठगोदाम, हल्द्वानी
• संपर्क सूत्र (मोबाइल नंबर): 9548788492