हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना है।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार जो इस बार 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित की जानी है। जिसमें 27 जनवरी से नैनीताल में लोकल ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जो 14 फरवरी तक मल्लीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित होगी। बताया कि इस टूर्नामेंट में नैनीताल की 32 लोकल टीमें प्रतिभाग करेगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की अंतिम तिथि 24 जनवरी शाम 5 बजे तक है। प्रवेश के लिए विभागीय किकेट खेल प्रशिक्षक सैयद रियान (9897547360) और निशांत मेहता (6398600400) से संपर्क किया जा सकेगा।