Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सोसायटी के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और बागेश्वर में दर्ज है सात मुकदमे

हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोतवाली पुलिस ने सोसायटी के नाम पर लोगों से करोड़ों ठगने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोसायटी में विभिन्न योजनाओं के नाम पर पैसे जमा करता था। इस संबंध में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 19 फरवरी को मोहन चन्द्र सती निवासी कालाढूंगी ने कोतवाली तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि विजन सोशल सोसायटी व विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड कम्पनी के निदेशक अरविन्द पन्त ने अपने सहयोगी सन्तोष पन्त व आनन्द सिंह मेहरा के साथ सोसायटी का गठन किया था। आरोपियों ने हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर क्षेत्र में करीब साढ़े तीन हजार लोगों से कम्पनी व सोसायटी में करीब सात करोड़ रुपये निवेश कराए थे। इसके बाद आम जनता की जमा पूंजी लेकर आरोपी भाग गए।

भेजा जेल

जिसे बीते गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

Exit mobile version