Site icon Khabribox

हल्द्वानी: साइकिल पर जा रही महिला पर बाघ ने किया हमला, लोगों में बढ़ी दहशत


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ बाघ ने साइकिल से कही जा रही महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला पर बाघ ने किया हमला-

जानकारी के अनुसार एक महिला साइकिल से गुजर रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया। बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहाँ बाघ ने कई लोगों को अपना निवाला बनाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बाघ को आदमखोर घोषित कर उसे तत्काल मारने की मांग की है। वही वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।

Exit mobile version