Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अल्मोड़ा से भाई से मिलने आया था युवक, फंदे पर लटककर जीवन लीला कर ली समाप्त

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अल्मोड़ा निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

फंदे में लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाली चौकी प्रभारी दीवान सिंह ग्वाल ने बताया कि मुखानी चौराहे के पास स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी उमेश कांडपाल (21) मूलरूप से अल्मोड़ा के भनोली का रहने वाला था। वह हल्द्वानी में अपने भाई दीपक कांडपाल से मिलने के लिए आया था। बताया कि रविवार की सुबह करीब सात बजे जब दीपक सोने के बाद उठा तो उमेश का शव फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच कर रहीं पुलिस

बताया कि मृतक चार भाइयों में छोटा था। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह इधर-उधर कंपनी में काम करके अपना खर्चा उठाता था। वर्तमान में उसके पास कोई नौकरी भी नहीं थी। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version