Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बाइक से अवैध शराब परिवहन कर रहा अभियुक्त गिरफ्तार

     
हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
  
पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नवाड़ वन बैरियर से आगे पीपल पड़ाव रास्ते पर अभियुक्त प्रीतम सिंह पुत्र सुमिन्दर सिंह  निवासी उपरोक्त को 190 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम मोटर साइकिल पर परिवहन करते हुए  गिरफ्तार  किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 हरजीत सिंह राणा
2- हे0का0 प्रेम सिंह
3- का0 कुंदन शाही

Exit mobile version