Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बाइकों में आग लगाने वाला अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस ने मोटरसाइकिलो में आग लगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस में दी थी तहरीर

इस संबंध में दिनांक 17.12.2024 को थाना काठगोदाम में वादी मुकदमा रमेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम रौशिला सैला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल द्वारा थाना काठगोदाम में अपनी तथा अपने भाई की मोटरसाइकिल में आग लगाने के संबंध में दी गई तहरीर* के आधार पर थाना काठगोदाम में FIR NO-132/2024 धारा 326(F) BNS बनाम *अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस पर पुलिस टीम ने सुरागरसी पता लगाकर अभियुक्त रोहित सम्मल पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौशिला सैला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को अभियोग में नामजद करते हुए फरार होने का प्रयास कर रहे अभियुक्त को काठगोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेजा गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ0नि0 कृपाल सिंह चौकी प्रभारी हैड़ाखान काठगोदाम
2. कांस्टेबल अमर सिंह राणा
3. कांस्टेबल टीका राम

Exit mobile version