Site icon Khabribox

हल्द्वानी: उपलब्धि: डॉ. ऋतु रखोलिया हुई सम्मानित, मिला ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’




हल्द्वानी: मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (बाल रोग विभाग) डॉ. ऋतु रखोलिया को देहरादून में सम्मानित किया गया है।


किया सम्मानित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें’एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें देहरादून में आयोजित ‘इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड’ (IAP) के वार्षिक अधिवेशन के दौरान देवभूमि सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक्स उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया गया। जिसमें उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऋतु रखोलिया द्वारा बाल स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय शोध और शैक्षणिक योगदान की सराहना की गई।

Exit mobile version