Site icon Khabribox

हल्द्वानी: उपलब्धि: दो बहनें विज्ञान शिक्षिका डॉ श्वेता मजगांई व रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ प्रीति मजगांई हुई सम्मानित, मिला राज्य स्तरीय देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ राजकीय जूनियर हाईस्कूल विजयपुर कोटाबाग की विज्ञान शिक्षिका डॉ श्वेता मजगाई एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर कुसुमखेड़ा की रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ  प्रीति मजगाई को सम्मानित किया गया है।

आयोजित हुआ समारोह

उन्हें शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ धन सिंह रावत द्वारा राज्य स्तरीय देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान उत्तराखंड  के विद्यालयी शिक्षकों एवं डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर तथा वैज्ञानिकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए हल्द्वानी में दिया गया। यह कार्यक्रम एमआईइटी लामाचौड़ हल्द्वानी तथा अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में MIET परिसर में आयोजित किया गया था।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने दिया सम्मान

डॉ श्वेता मजगाई को इससे पूर्व उत्तराखंड शासन एवं USERC द्वारा 2024 में उत्तराखंड राज्य विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से भी सम्मानित किया गया जा चुका है। डॉ श्वेता मजगांई छात्र-छात्राओं को कबाड़ से जुगाड़ विधि एवं शून्य निवेश नवाचारी कार्यकारी माँडलो द्वारा रूचिकर तथा व्यवाहरिक विज्ञान शिक्षण कराती है। डॉ श्वेता मजगांई द्वारा अपने दो छात्रों पीयूष मेहता और संजय राम को भी बाल वैज्ञानिक श्रेणी में शून्य निवेश कार्यकारी माडलों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया जिनके मॉडलों की प्रशंसा शिक्षा मंत्री द्वारा की गई।

किया गया सम्मानित

वहीं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर कुसुमखेड़ा की रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ  प्रीति मजगाई को शिक्षा मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत द्वारा राज्य स्तरीय देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ प्रीति मजगांई को नवाचारी शिक्षण अधिगम गतिविधियों एवं शिक्षक- शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय  भागीदारी हेतु उन्हें राज्य स्तरीय देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व डॉ प्रीति मजगांई को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version