Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा का हुआ आगाज, जय भोले के  जयकारों के साथ रवाना हुआ पहला दल

हल्द्वानी: पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित पावन आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा का आगाज हो गया है।

यात्रा का आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार सुबह कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से पहले यात्री दल को पूरी सुरक्षा और सुविधाओं के साथ गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सुबह ठीक आठ बजे हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृह से यात्रियों का जत्था निकला। रवानगी के समय पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोले की’ के जयकारों से गूंज उठा। केएमवीएन के इस पहले दल में कुल 20 सदस्य शामिल हैं।‌ सदस्य में 13 महिला और 7 पुरुष यात्री है। सबसे अधिक 11 यात्री गुजरात से हैं। इसके अलावा दिल्ली (5), उत्तराखंड (2), उत्तर प्रदेश (1) और महाराष्ट्र (1) के श्रद्धालु शामिल हैं। जिसमें
• ​कैंची धाम: दल सबसे पहले प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी के दर्शन करेगा।
• ​चितई गोलू देवता: अल्मोड़ा के प्रसिद्ध न्याय के देवता के दरबार में हाजिरी।
• ​जागेश्वर धाम: जागेश्वर मंदिर समूह के दर्शन के बाद दल पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा।

Exit mobile version