Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस कांस्टेबल द्वारा बेरहमी से पीटने पर मजदूर ने काटी हाथ की नस, मौत, सिपाही सस्पेंड

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के काठगोदाम इलाके में पुलिस ने एक युवक को इतना पीटा कि युवक ने अपने हाथ की नस काट ली।

युवक ने काटी नस-

मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम की देवलडूंगा का रहने वाला नरेंद्र कुमार मजदूरी का काम करता था। शनिवार को नरेंद्र किसी काम से काठगोदाम चौकी के पास से गुजर रहा था। तभी वहां तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह ने उसे बुलाया और पूछताछ करने लगा। उसके बाद सिपाही सुरेंद्र ने जमकर लाठी से मजदूर नरेंद्र कुमार की पिटाई कर दी। जिसके बाद सिपाही से बेवजह मार खाने के बाद शख्स ने अपने हाथ की नस काट ली और जान दे दी।

सिपाही सस्पेंड-

इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही नाराज परिजनों ने चौकी का भी घेराव किया, इस खबर की सूचना जब नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट को लगी। तो एसएसपी ने बिना देर किए ही आरोपी सिपाही सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच एसपी सिटी हल्द्वानी को सौंपी गई है।

Exit mobile version