हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते दिनों एक किशोर की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
बरामद की दराती
जिसके बाद अब एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के कुशल नेतृत्व व सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्या कांड में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिनाक 12 अगस्त 2025 को आरोपी के घर से, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त दराती भी बरामद की है। वहीं आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार नैनीताल दाखिल किया गया।
पुलिस की कार्यवाही
दरअसल दिनांक 04.08.2025 को थाना काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग में गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम को 09 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। तब हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बड़ी दराती) बरामद नहीं हुई थी।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम
2. उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम
3. कानि0 अशोक रावत, थाना काठगोदाम
4. कानि0 भानू प्रताप, थाना काठगोदाम
5. कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना काठगोदाम