Site icon Khabribox

हल्द्वानी : पेड़ से लटका मिला अल्मोड़ा के युवक का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

यहां हल्द्वानी में अल्मोड़ा के युवक का शव पेड़ से लटका मिला ।  जिसके बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया । युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है ।

सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो जाने के चलते उठाया कदम

जानकारी के अनुसार  हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के  इंदिरा नगर स्थित कूड़े घर के पास जंगल में एक युवक का  पेड़ में लटका  हुआ शव मिला । शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है । युवक की शिनाख्त मनोज जोशी 38 वर्ष  जैंती अल्मोड़ा के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि युवक ने सुसाइड नोट  में लिखा है की सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो जाने के चलते उसने ये कदम उठाया । वहीँ युवक का शव 2-3 दिन पहले का बताया जा रहा है ।


जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है । फ़िलहाल  पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ।

Exit mobile version