Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नासा-यूएसऐड में एशिया समन्वयक के पद पर अंकित जोशी का चयन, खुशी की लहर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी निवासी अंकित जोशी की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

सर्विर साइंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस के कोर मेंबर के रूप में देंगे सेवाएं

अंकित का नासा-यूएसऐड में एशिया समन्वयक के पद पर चयन हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार अंकित सर्विर साइंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस के कोर मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

लोगों ने दी बधाई

बुधवार को बारापत्थर में हुई पत्रकार वार्ता में अंकित जोशी ने कहा कि ‘सर्विर’ अमेरिका की नासा और अमेरिका की अंर्तराष्ट्रीय विकास संस्था (यूएसऐड) का संयुक्त उपक्रम है। फरवरी में वह ज्वाइन करेंगे। बताया कि अंकित की ओर से मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर के हिंदुकुश और दक्षिण पूर्वी एशिया के लिए नासा के उपग्रह से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित देशों को सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन, कृषि, भू-उपयोग और पारिस्थिकीय विषयों पर मदद की जाएगी।

Exit mobile version