Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पंचागों, पुरोहितों व ज्योतिषों की राय से पहाड़ के लोग आज मना रहें दीपावली, हुकम सिंह कुंवर ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

हुकम सिंह कुंवर

हल्द्वानी में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच संरक्षक राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने बताया कि पहाड़ के लोग हमेशा से ही पंचांगों कुलपुरोहितों का अनुसरण कर तिथि त्यौहार बनाते आए हैं।

दीपावली की दी शुभकामनाएं

कुंवर ने राज्य की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में खुशहाली हो, उन्होंने पहाड़ की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पंचांगों कुलपुरोहितों विद्वान् ज्योतिषाचार्यों का सम्मान करते हुए 21 अक्टूबर को दीपावली बनाई।  उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगे भी सभी तिथि त्यौहार पंचांगों के आधार पर बनाए जाए।

Exit mobile version