Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आवासीय भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले एएसआई, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के मल्ला काठगोदाम चौकी में तैनात एएसआई धाम सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

मौत के कारणों की होगी जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका शव‌‌ आवासीय भवन के कमरे से बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मूलरूप से अल्मोड़ा के अस्गोली और हाल में मुखानी निवासी एएसआई धाम सिंह बिष्ट (56) वर्ष 1999 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। जो धाम सिंह मल्ला काठगोदाम चौकी पर बतौर एएसआई तैनात थे। थानाध्यक्ष ने हृदयाघात से मौत की आशंका जताई है। कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य सामग्री नहीं मिली है। हालांकि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version