Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ध्यान दें: कल विद्युत लाइन अंडरग्राउंड के चलते यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, जरूर देखें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नारीमन तिराहा काठगोदाम पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड का कार्य करने के दौरान नारीमन तिराहा से गौलापुल काठगोदाम और गौलापुल काठगोदाम से नारीमन तिराहा तक रूट डायवर्जन प्लान रहेगा। यह डायवर्जन प्लान कल दिनांक 17.01.2025 को समय 10:00 बजे से समय 04:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान यह रहेगा

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं नारीमन तिराहा से गोलारोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की होते हुए लालडॉट / ऊँचापुल से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

2- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन-
मोतीनगर से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर से आरटीओर रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर शीतल होटल तिराहा होते हुए पंचायतघर से आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊंचापुल/लालडॉट तिराहे से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर /खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए तीनपानी तिराहा से डिबेर कट होते हुए शीतल होटल तिराहे से पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड का प्रयोग कर लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5- बड़ी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बड़ी मण्डी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा होते हुए टीपी नगर तिराहा से पंचायतघर तिराहा होते हुए आरटीओ रोड का प्रयोग कर ऊँचापुल/लालडॉट तिराहा से पनचक्की होते हुए काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन यह रहेगा

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर गोलापार, बरेली रोड, रामपुर रोड एवं चोरगलिया रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन- नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

2- बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से मंडी तिराहा होते हुए मंगलपडाव से नैनीताल रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

3- चोरगलिया रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कुँवरपुर तिराहा /खेड़ा चौराहा से डायवर्ट होकर गोलापुल होते हुए बनभूलपुरा/तीनपानी तिराहा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

4- गोलापार रोड (खेड़ा, कुँवरपुर, कालीचौड़ आदि) से काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन खेड़ा चौराहा से तीनपानी तिराहा/गोलापुल होते हुए बनभूलपूरा से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

5- गोलापार रोड से हेड़ाखान की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन काठगोदाम थाना बन बैरियर से अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। नारीमन तिराहा से थाना काठगोदाम वन बैरियर व थाना काठगोदाम वन बैरियर से नारीमन तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Exit mobile version