Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला, 121 लोगों पर उपद्रवियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, 21 उपद्रवी हुए गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के बनभूलपुरा इलाके में रेलवे की जमीन पर लंबे समय से चल रहे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। दिनांक 02.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है‌।

पुलिस की कार्यवाही

इस निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में बीते कल दिनांक 01.12.2025 को एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा व एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यापक चैकिंग अभियान चलाया गया और 121 उपद्रवी लोगों के विरुद्ध 126/135 BNS के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गई। वहीं 21 लोगों को जिसमें से अधिकांश द्वारा बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण में भी थाने में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था,  इनके द्वारा वर्तमान में भी लोगों को एकत्र कर दंगा भड़काने का प्रयत्न करने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत चिन्हीकरण कर धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version