Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अपनी मांगो को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, कारोबार प्रभावित


बैंक कर्मचारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर बैठे हुए हैं। जिस पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन बैंकों और बीमा कंपनियों का कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी-

जिस कारण बैंकों की हड़ताल से नैनीताल जिले में करीब एक सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। वही बैंक कर्मचारियों ने यह चेतावनी दी है कि संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बैंकिंग लॉ संशोधन बिल पेश किया तो देशभर के बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल को बाध्य होंगे।

Exit mobile version