Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बार एसोसिएशन चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए हुआ कड़ा मुकाबला, देखें जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गये हैं।

738 वकीलों ने किया मतदान

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में गुरूवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुए। इसमें 738 वकीलों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। वहीं देर रात तक कुछ पदों के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित हुए और मतगणना रोक दी गई थी। इसके बाद अगले दिन बीते कल शुक्रवार सुबह 10 बजे दोबारा मतगणना शुरू हुई।

किशोर पंत बनें अध्यक्ष

इसमें एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह बिष्ट और किशोर पंत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और किशोर पंत ने जीत दर्ज की। किशोर पंत महज 20 मतों के अंतर से जीते। इसके अलावा मोहन सिंह बिष्ट सचिव, सुनील पुंडीर उपाध्यक्ष और भगवती पलड़िया ने महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

♐♐वोट– अंतर

✴️✴️अध्यक्ष
किशोर पंत- 373
गोविंद सिंह बिष्ट-353

✴️✴️उपाध्यक्ष
सुनील पुंडीर- 298
जितेंद्र सिंह बोरा- 208
धर्मेंद्र सोलंकी- 168
संजय कुमार- 53

✴️✴️उपाध्यक्ष महिला
भगवती पलड़िया- 565
सुलक्षणा श्रीवास्तव-145

✴️✴️सचिव-
मोहन सिंह बिष्ट-252
ललित मेर- 183
संतोष कुमार नेगी- 163
जितेंद्र सिंह बिष्ट-121

✴️✴️संयुक्त सचिव
योगेश लोहनी- 315
विपिन कुमार- 204
प्रदीप लोहनी- 204

✴️✴️संयुक्त सचिव प्रेस
योगेंद्र कुमार पाठक-377
सुधांशु तिवारी-282
रविंद्र पाल सिंह तोमर- 63

✴️✴️कोषाध्यक्ष
आदित्य कुमार शर्मा- 362
चंदन बोरा- 331

✴️✴️लेखाधिकारी
राजेंद्र प्रसाद पांडे- 422
गौरव सिंह बिष्ट- 284

Exit mobile version