Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सावधान: आप भी करते हैं Online शाॅपिंग तो हो जाए सतर्क, इस एप को डाउनलोड कराकर फंसा रहें है साइबर ठग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें महिला से लाखों की ठगी की गई।

महिला से लाखों की ठगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काठगोदाम पुलिस के अनुसार बताया गया कि हल्द्वानी निवासी महिला के पास शुक्रवार को राहुल मंडल नाम के युवक का फोन आया, जिसने खुद को शापिंग वेबसाइट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। जिसने महिला को एक आनलाइन शापिंग कंपनी का रिफंड भेजने का झांसा दिया। साथ ही अव्वलडेस्क एप डाउनलोड कराया।

साइबर सेल कर रहीं जांच

इसके बाद ठग ने ठगी का पैतरा अपनाया। उसने महिला के फोन से 14291 रुपये काट लिए। तीसरी बार में 15942 रुपये वापस करने की बात कहकर ट्रांजेक्शन पिन, आधार नंबर, एटीएम पिन दर्ज करने को बोला। इसके बाद एप में अपलोड कराई‌। कुछ देर बाद तीन अलग-अलग बैंक खातों से 6.73 लाख रुपये गायब हो गए। जिसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। जांच की जा रहीं हैं।

Exit mobile version