Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सावधान: आरटीओ चालान के लिंक के नाम 10 लाख की ठगी, इस एक गलती से खाली हुआ जिंदगी की जमा-पूंजी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहें हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

ठगी का मामला

यहां एक मासूम जनता के साथ आरटीओ चालान के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मामला कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र का है, जहां रामपुर रोड स्थित शिवाशीष कॉलोनी निवासी पंकज कुमार के खाते से एक ही शाम में दो बार में कुल 10 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान से संबंधित एक मैसेज आया। जिसमें एक लिंक दिया गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, उनके फोन में सेव सभी कान्टैक्ट्स पर वही मैसेज अपने-आप चला गया और मोबाइल अचानक बंद हो गया। आगे बताया कि 16 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:48 बजे मोबाइल पर लगातार दो मैसेज आए। जिनमें पहले पांच लाख रुपये और फिर दोबारा पांच लाख रुपये खाते से कटने की सूचना मिली।

की कार्यवाही की मांग

जिसके बाद उनको बैंक से जानकारी मिली। जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। इस जानकारी की प्रतिलिपि पीड़ित ने अपनी तहरीर के साथ पुलिस को सौंपी है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी हल्द्वानी को दी तहरीर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version