Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सावधान: एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने खाते से उड़ाए 50 हजार रूपये

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार लालकुआँ में वार्ड नंबर एक निवासी अमित कुमार पुत्र हरीश मंगलवार दोपहर स्टेशन चौराहा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। बताया कि उसके पीछे एक युवक खड़ा था। युवक ने अमित को बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद हल्द्वानी के एटीएम से 25 हजार रुपये निकाल लिए जबकि 25 हजार रुपये मुरादाबाद के युवक के खाते में ट्रांसफर किए। जिसके बाद मोबाइल में मैसेज पर ठगी का अहसास हुआ।

जांच शुरू

इस मामले में पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version