Site icon Khabribox

हल्द्वानी: स्कूटी को‌ टक्कर मारकर फरार हुआ बाइक चालक, तीन लोग घायल, महिला पुलिस कर्मी ने पंहुचाया अस्पताल, बचाई जान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में दिनांक 28.04.2024 को सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड–छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं।

घायलों को पंहुचाया अस्पताल

इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बिरला स्कूल के पास छडायल हल्द्वानी अपनी पत्नी और बेटी को स्कूटी में बैठाकर घर को लौट रहे थे उसी समय एक अंजान व्यक्ति मोटर साइकिल में तेज गति से आया और उनके स्कूटी को चोट मारकर फरार हो गया। जिस कारण व्यक्ति का पूरा परिवार चोटिल हो गए। यह देखकर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक तुरंत मौके पर आईं और एक राह चलती कार को रोककर घायल व्यक्ति समेटे उसके परिवार को सेंट्रल हॉस्पिटल में त्वरित उपचार हेतु ले गईं।

जताया आभार

इसके बाद डॉक्टरों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उचित उपचार दिया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मी ने घायलों के नजदीकी परिजनों तथा थाना मुखानी की पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Exit mobile version