Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इस माह होंगे राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के चुनाव, जानें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित होने वाले हैं।

2100 से ज्यादा शिक्षक- शिक्षिकाएं चुनाव में लेंगे हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चुनाव इस माह मई में ही कराने की तैयारी है। जिसमे चुनाव इस माह 20 से 25 मई के बीच हो सकते हैं। बीते दिनों शिक्षकों की ऑनलाइन बैठक में चुनाव कराने में सहमति बनी है। जिसमे बाद इसी माह चुनाव होंगे। बताया कि पहली बार ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। इसके लिए 16 मई तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बीते साल अगस्त माह में प्रस्तावित ये चुनाव विभिन्न कारणों से टाले गए थे।

Exit mobile version