हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उत्तराखंड की लोक आस्था, देवी-देवताओं और महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ज्योति अधिकारी के विरुद्ध थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया।
की थी अभद्र टिप्पणी
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक विगत दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में धरना/प्रदर्शन के दौरान हाथ में दराती लेकर उक्त महिला द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं एवं लोक संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिस पर महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा वह पुरानी कई वीडियो में महिलाओं को अब शब्द कहते नजर आई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। घटना को लेकर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है तथा सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध जारी है।