Site icon Khabribox

हल्द्वानी ब्रेकिंग: अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, भड़की भीड़, किया पथराव, वाहनों में लगाई आग

हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर तनावपूर्ण हालात बन गये।

हल्द्वानी में ‘अवैध’ मदरसा ढाहने पर भड़के लोग

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में नगर निगम की टीम ने अवैध मस्जिद और मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान नगर निगम और पुलिस टीम पर यहां स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। साथ ही उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों को आग लगा दी। वहीं टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जेसीबी को निशाना बनाकर किए गए पथराव

दरअसल नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। भारी विरोध के बावजूद नगर निगम का अभियान जारी रहा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के हालात पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

Exit mobile version