Site icon Khabribox

हल्द्वानी ब्रेकिंग: बनभूलपुरा क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात, घोषित हुआ कर्फ्यू

हल्द्वानी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पर काफी विरोध के बाद बवाल मचा हुआ है।

हल्द्वानी में तनावपूर्ण हालात

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में नगर निगम की टीम ने अवैध मस्जिद और मदरसा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान नगर निगम और पुलिस टीम पर यहां स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। साथ ही आगजनी की घटना भी हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई हाई लेवल की बैठक

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के हालात पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है और उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार यहां बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। वहीं दंगा करने वालों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

Exit mobile version