Site icon Khabribox

हल्द्वानी ब्रेकिंग: सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरा युवक, मौत


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज के युवाओं में सेल्फी का क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसमें जान की परवाह किये बिना लोग रिस्क ले लेते हैं।

नदी में गिरा युवक-

जानकारी के अनुसार आज सुबह इंदिरानगर निवासी नूर हसन 22 पुत्र छोटे लाल अपने कुछ साथियों के साथ गौला पुल में घूमने के लिए गया था। वहाँ वह लोग सेल्फी लेने लगे। तभी नूर पुल के किनारे जाकर सेल्फी खींच रहा था और उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह नदी में गिर गया।

परिवार में मचा कोहराम-

जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से युवक को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version