Site icon Khabribox

हल्द्वानी: हल्द्वानी में जीएसटी ट्रिब्यूनल की अतिरिक्त बेंच को मिली कैबिनेट की मंजूरी, टैक्स बार एसोसिएशन ने सीएम का जताया आभार

हल्द्वानी में जीएसटी अपीलीय अधिकरण (जीएसटी ट्रिब्यूनल) की पीठ स्थापित होने का निर्णय पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं टैक्स प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत मिलेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुलभ हो सकेगी।

जताया आभार

हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बार की एकजुटता और निरंतर प्रयासों की सफलता बताया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने टैक्स बार की बात को गंभीरता से सुना, समझा और इस विषय को कैबिनेट में रखकर सकारात्मक निर्णय का मार्ग प्रशस्त किया। लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट का भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से यह विषय मुख्यमंत्री तक प्रभावी रूप से पहुँचा और इस महत्वपूर्ण पहल को गति मिली। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि इस पीठ की स्थापना से पूरे क्षेत्र के करदाताओं और कर-व्यवसायियों को न्याय मिलने में आसानी होगी। रामनगर टैक्स बार ने भी सरकार की इस शानदार पहल को बहु उपयोग और शानदार बताया और मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त किया व जीएसटी अपीलीय अधिकरण का कुमाऊँ क्षेत्र मे स्थापित होने स्वागत किया।

Exit mobile version