हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।
लाखों की ठगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हल्द्वानी में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली युवती ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में अपने साथ ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत दर्ज की। जिसमें बताया कि कनाडाई नागरिक बताने वाले युवक से उसकी इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती हुई। जिसके बाद चैटिंग होती रहती थी। जिसके बाद कनाडा के नागरिक ने दोस्ती के बाद उसे गिफ्ट पैक के भीतर 50 हजार डॉलर भेजने का लालच दिया। कुछ दिनों के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि कनाडा से एक पार्सल उसके नाम आया है। पार्सल डिलीवर होने पर टैक्स लगेगा। टैक्स के साथ ही अनजान व्यक्ति ने गिफ्ट पैक के अंदर 50 हजार डॉलर होने की बात बताई। जिस पर युवती ने अपने खाते के साथ ही उसने चार लाख रुपये एफडी तोड़कर धनराशि निकाल ली। बाद में युवती के घर पार्सल नहीं आने, कथित दोस्त से संपर्क नहीं होने व कस्टम अधिकारी का नंबर भी स्विच ऑफ आने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
की जा रही जांच
इसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी की गई है।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद ठगों के खाता नंबरों की जांच की जा रही है।