Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सावधान: ऑनलाइन जॉब के नाम पर युवती के साथ 17 लाख की ठगी, इस पैंतरे से ठगों ने बिछाया जाल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। जो मासूम जनता को अलग-अलग पैंतरे अपनाकर ठग रहीं हैं।

ठगी का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। यहां कमलुवागांजा निवासी एक युवती को ऑनलाइन जॉब का आफर देकर साइबर ठगों ने उसके खाते से 17 लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में कमलुवागांजा निवासी युवती ने मुखानी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन जाब का लिंक आया, उसने लिंक रिसीव कर लिया। उसके बाद पीड़िता को एक नंबर से कॉल आई और उसे टेलीग्राम एप डाउनलोड करवाई गई। उससे ऑनलाइन जाब शुरू कराने से पहले 800 रुपये डलवाए गए। इससे युवती को विश्वास होने‌ लगा। इसके बाद युवती ने 7000 रुपये ठग को डाल दिए। ऐसे में युवती ठग को पैसे डालती रही और ठग उसे दोगुने से अधिक रुपये डालता रहा। बाद में ठग ने युवती से 17 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी ठग और रूपयों की मांग करने लगा। तब युवती को ठगी का अहसास हुआ।

जांच शुरू

इस मामले में मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया की युवती की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version