Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सावधान: एसबीआई का अधिकारी बताकर बुजुर्ग के साथ 09 लाख से ज्यादा की ठगी, APK फाइल से की ठगी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में साइबर ठगों के बढ़ते मामले एक बड़ा चिंता का विषय है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रही है।

बुजुर्ग के साथ लाखों की ठगी

एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी से सामने आया है। यहां ठगों ने एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर उनके खाते से नौ लाख 83 हजार रुपये उड़ा लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबर अपराधियों ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को झांसे में लिया। बड़ी मुखानी जज फार्म निवासी पीड़ित के अनुसार ठगी की यह घटना 27 दिसंबर 2025 की है, जिसमें ठगों ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर पीड़ित के फोन का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया। पीड़ित ने इस ठगी की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रेंज, रुद्रपुर में की। जहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात काल आया। काल करने वाले ने खुद को एसबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका “लाइफ सर्टिफिकेट” अपडेट नहीं हुआ है। इसके बाद उसने व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे खोलने को कहा। फिर जालसाजी कर खाते से चार बार ट्रांजैक्शन कर लाखों रुपए उड़ा‌ लिए। इसी दौरान चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से कुल 9,83,000 रुपये निकाल लिए गए। इसमें पीड़ित की 7,01,027 रुपये की एफडी की रकम भी शामिल थी।

खाता कराया फ्रीज

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने एसबीआई कस्टमर केयर से संपर्क किया, जिसके बाद उनका बैंक खाता फ्रीज किया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।

Exit mobile version