Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सावधान: नए साल पर आप भी आ रहें हैं नैनीताल, तो ऑनलाइन होटल बुकिंग से पहले जरूर करें यह काम

नए साल पर नैनीताल में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। बाहर राज्यों से लोग उत्तराखंड नये साल का जश्न मनाने पंहुचते है। ऐसे में आपको ऑनलाइन होटलों की बुकिंग को लेकर सावधानी बरतनी होगी।

ऑनलाइन होटलों की बुकिंग को लेकर अलर्ट

आप नए साल पर नैनीताल में जश्न मनाने आ रहे हैं और ऑनलाइन होटलों की बुकिंग कर रहे हैं तो इसमें सतर्कता बरतें। सर्च इंजन में आप काफी सोच समझकर ऑनलाइन होटलों की वेबसाइट पर क्लिक करें। साइबर ठग होटलों की क्लोन वेबसाइट बनाकर पर्यटकों को लुभाने के लिए आकर्षक आफर देकर 50 से 60 प्रतिशत तक छूट देते हैं। इनसे सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में आप वेब सर्वर का स्थान खोज सकते हैं। वेबसाइट के यूआरएल को कापी करके पता लगा सकते हैं की वह कहां से होस्ट हो रही है। वेबसाइट को होस्टिंग चेकर वेबसाइट पर पेस्ट करके भी पता लगा सकते हैं।

Exit mobile version